Sunday, October 25th, 2026

अध्यन में खुलासा: कोरोना की सबसे सुरक्षित वैक्सीन है स्पूतनिक वी

 नई दिल्ली 
रूस में विकसित स्पूतनिक-वी सार्स-कोव-2 वायरस के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता पैदा करने वाला सबसे सुरक्षित टीका है। ब्यूनस आयर्स के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने हालिया अध्ययन के आधार पर यह दावा किया है। मंत्रालय के मुताबिक अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स प्रांत में लगाए जा रहे सभी कोविड-19 टीकों में स्पूतनिक-वी सबसे सुरक्षित बनकर उभरा है। इससे लाभार्थियों में मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया है। यही नहीं, टीकाकरण के बाद गंभीर साइडइफेक्ट की शिकायतें भी न के बराबर दर्ज की गई हैं। 47 फीसदी लाभार्थियों को बुखार, 45 फीसदी को सिरदर्द, 39.5 फीसदी को मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द और 46.5 फीसदी को टीके वाली जगह पर दर्द, जबकि 7.4 फीसदी को सूजन का सामना करना पड़ा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अध्ययन 29 दिसंबर 2020 से तीन जून 2021 के बीच हुए टीकाकरण के रिकॉर्ड पर आधारित है। इस अवधि में ब्यूनस आयर्स में स्पूतनिक-वी की 28 लाख, साइनोफार्म की 13 लाख और एस्ट्राजेनेका के टीके की नौ लाख खुराक लगाई गई थी। तीनों वैक्सीन से प्रति दस लाख लाभार्थियों में गंभीर दुष्प्रभाव उभरने के क्रमश: 0.7, 0.8 और 3.2 मामले सामने आए।

 

#स्पूतनिक वी

Source : Agency

पाठको की राय