Friday, October 23rd, 2026

IIT मद्रास में कोरोना कहर के बीच पढ़ाई जारी, 171 हुई कोविड मरीजों की संख्या

चेन्नई
IIT मद्रास में कोरोनावायरस संक्रण का ग्राफ बढ़ना जारी है। अब तक संस्थान में कोविड-19 के 171 मरीज मिल चुके हैं। इस बात की जानकारी तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर जे राधाकृष्णन ने गुरुवार को दी है। उन्होंने बताया कि अब तक IIT मद्रास को बंद नहीं किया गया है। बीते कुछ दिनों में भारत के कई राज्यों में संक्रमण के मामलों में इजाफा देखा गया है। इस दौरान राजधानी दिल्ली में हालात ज्यादा बिगड़ते नजर आ रहे हैं।


ब्रीफिंग के दौरान सचिव ने कहा, 'IIT मद्रास कैंपस में अब तक कोविड-19 के 171 मामलों की पहचान की गई है।' उन्होंने बताया, 'IIT में कुछ और मामले भी सामने आए हैं। ये सभी हमारे सेच्युरेशन टेस्ट का हिस्सा हैं। इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है। हमने संस्थान बंद नहीं किया है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि क्लस्टर दूसरे दूसरे जगहों पर न फैले।'

इधर, IIT मद्रास के अधिकारियों ने कोविड-19 से जुड़े कोई भी लक्षण नजर आने पर जांच कराने की सलाह दी। साथ ही मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड से सुरक्षा के लिहाज से सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को संस्थान में मरीजों की संख्या 111 पर थी।

 

 

#IIT मद्रास में कोरोना

Source : Agency

पाठको की राय