राजयोग से विद्यार्थियों को मिलेगी परीक्षा में सफलता
अपनी खबर, भोपाल
ब्रह्माकुमारी संस्थान भोपाल के राजयोग भवन में आज राजयोग मेडिटेशन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों एवं इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ भोपाल जोन निदेशिका राजयोगिनी अवधेश दीदी ने कहा कि राजयोग से मन की शक्ति बढ़ती है जिससे कठिन परीक्षा में भी सफलता मिलती है।
उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान में सिखाये गए राजयोग के द्वारा अनेक लोगों ने असंभव को संभव कर दिखाया है। राजयोग मन को एकाग्र करने में बहुत उपयोगी है। यह ध्यान करने का विशेष तरीका है ।
इससे परीक्षा की तैयारी में भी बहुत मदद मिलती है। राजयोगिनी ब्रम्हाकुमारी अवधेश बहन ने आज ध्यान शिविर में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को मन को एकाग्र करने के लिए उपयोगी बातें बताई।
उन्होंने सभी को ध्यान का अभ्यास भी कराया। इस दौरान उपस्थित सभी विद्यार्थियों को व्यसन मुक्त, नशा मुक्त एवं जीवन को सकारात्मक बनाने के लिए दृढ़ संकल्प दिलवाया ।
इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मोरगा सर, गौरी सर, सौरभ सर के साथ ही प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान से जुड़े भाई , बहन भी उपस्थित थे।

पाठको की राय