Saturday, October 24th, 2026

बिहार-पटना में सड़क पर उतरे छात्र, पीएससी टीआरई में 'एक अभ्यर्थी, एक रिजल्ट' की मांग

पटना.

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर ली गई शिक्षक भर्ती परीक्षा में एक अभ्यर्थी एक रिजल्ट की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी सड़क पर उतर चुके है। बीपीएससी कार्यालय के पास छात्र आगे बढ़ ही रहे थे कि पटना पुलिस ने उन्हें रोक लिया। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि राज्य सरकार हमारी आवाज को दबा नहीं सकती है।

छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि हमलोग बीपीएससी टीआरई में एक अभ्यर्थी एक रिजल्ट फॉर्मूला लागू करने की मांग कर रहे हैं। इसमें गलत ही क्या है। बीपीएससी हमारी मांग पर ध्यान दे। एक अभ्यर्थी एक रिजल्ट की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी सड़क पर उतर चुके है।

 

#Bihar-Patna#PSC TRE#Students on streets

Source : Agency

पाठको की राय