Saturday, October 24th, 2026

कक्षाओं में पढ़ने स्टूडेंट्स को देना होगा वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट

भोपाल
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय कल से अपने दो दर्जन विभागों की कक्षाएं खोलेगा। इस संबंध में कुलपति प्रो. आरजे राव द्वारा बैठक आयोजित कराई गई, जिसमे बीयू के सभी शिक्षण विभाग के समस्त विभागाध्यक्ष, कुलसचिव आईके मंसूरी, उपकुलसचिव अजीत श्रीवास्तव सहित समस्त सहायक कुलसचिव शामिल हुए। कुलपति प्रो आरजे राव द्वारा कल से आॅफलाइन कक्षाएं प्रारंभ करने सभी विभागाध्यक्षों दिशा निर्देश दिए। कुलपति राव ने विभागाध्यक्षों से कहा कि वे अपने विभाग के छात्रों को कोविड-19 के मानकों का पालन कराते हुए आॅफलाइन कक्षाओं में उपस्थित होने के निर्देश दें। रजिस्ट्रार मंसूरी द्वारा 50 फीसदी क्षमताओं के साथ आॅफलाइन कक्षाएं कल से प्रारंभ करने हेतु प्रदेश शासन के पत्र का हवाला देते हुए छात्रों को अभिभावकों का अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने को कहा है।

रजिस्ट्रार मंसूरी ने एचओडी को आॅफलाइन कक्षाओं में उपस्थित होने सभी वैक्सीनेटेड छात्रों से वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट जमा कराने को कहा है। इसकी एक प्रति विवि प्रशासन में सुरक्षित रखी जाएगी। बुधवार से ही प्रदेश के कॉलेज ओर विवि खोल दिए जाएंगे, जिसमें विद्यार्थी आफलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। कक्षाओं में सिर्फ 50 फीसदी उपस्थिति ही रहेगी। शेष 50 फीसदी विद्यार्थियों की कक्षाएं आॅनलाइन होगी।

 

#Students

Source : Agency

पाठको की राय