Monday, October 19th, 2026

एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्र आदित्य की मृत्यु के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन

ग्वालियर
एमिटी यूनिवर्सिटी ग्वालियर में ग्रेडिंग फर्जीवाड़े की चपेट में आए बी.फार्मेसी के छात्र आदित्य राजपूत की एमिटी प्रबंधन की मनमानी के कारण हुई मृत्यु के विरोध में आज एमिटी विश्वविद्यालय परिसर में एनएसयूआई कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्रा-छात्रा एकत्रित हुए और आदित्य की मृत्यु के विरोध में मार्च निकाला और एमिटी प्रबंधन पर कारवाही की मांग की। प्रदर्शन में एनएसयूआई के छात्रा नेता अंशुल पाठक, शानू भदोरिया, पल्लव यादव, ध्रुव राणा, हर्ष समाधिया, राम अहमाना, भानु बिधुरी, रोहित राजोरिया सहित सैकड़ों की संख्या में छात्रवी-छात्राएं उपस्थित रहे।

एमिटी यूनिवर्सिटी प्रबंधन की हठधर्मिता के कारण एक बी.फार्मा के छात्र आदित्य राजपूत की मृत्यु हो गई, एमिटी यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्रों का आर्थिक रूप से शोषण के साथ-साथ मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करता है। एमिटी प्रबंधन ने बीमार छात्र आदित्य को अवकाश नहीं दिया जिसकी वजह से उसका समय पर इलाज़ नहीं हो पाया जिस कारण से उसकी जान चली गई। एनएसयूआई मांग करती है कि एमिटी प्रबंधन पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए और अटेंडेंस के नाम पर छात्रों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने पर एमिटी यूनिवर्सिटी पर कार्यवाही की जाए। हम एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ इन बिंदुओं पर कलेक्टर महोदया और एसपी ग्वालियर को ज्ञापन भी देकर शीघ्र कार्यवाही की मांग करेंगे।

 

#Students protested

Source : Agency

पाठको की राय