Thursday, October 22nd, 2026

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र IIM में कर सकेंगे इंटर्नशिप, तैयार होंगे सर्टिफिकेट कोर्स

 लखनऊ
 

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र अब आईआईएम इंदौर में इंटर्नशिप कर सकेंगे। यूनिवर्सिटी कैंपस में इंक्यूबेशन सेंटर बनाया जाएगा। नए स्टार्टअप को आईआईएम के विशेषज्ञ आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। आईआईएम के शिक्षक एंटरप्रयोन्योर को प्रबंधन के गुर सिखाएंगे। बुधवार को दोनों संस्थानों ने ऐसे ही कई मुद्दों पर एमओयू साइन किया है।

दोनों संस्थानों के बीच हुए करार के मुताबिक लखनऊ विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों के शिक्षक और कर्मचारी प्रबंधन की ट्रेनिंग ले सकेंगे। आईआईएम अलग से फैकल्टी डेवलेपमेंट प्रोग्राम तैयार करेगा। छात्रों के लिए आईआईएम लांग और शार्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स डिजाइन करेगा। मूल विषय़ों की पढ़ाई के साथ सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकेंगे। सर्टिफिकेट दोनों संस्थान संयुक्त रूप से जारी करेंगे ताकि उन्हें आगे चलकर कॅरियर में मदद मिल सके। दोनों संस्थान की फैकल्टी और छात्र किसी भी विषय पर रिसर्च कर सकेंगे। आईआईएम कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट पर भी काम करेगा। इसके लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र आईआईएम इंदौर में इंटर्नशिप कर सकेंगे। इंटर्नशिप के लिए छात्रों का चयन तय मानकों पर होगा। विश्वविद्यालय और आईआईएम के विशेषज्ञों की एक कमेटी इंटर्नशिप के लिए जरूरी मानक तैयार करेगी। दोनों संस्थान सीएसआर और आईएसआर के तहत कई सामाजिक कार्य भी करेंगे। आईआईएम फाउंडेशन की मदद से विश्वविद्यालय परिसर में इंक्यूबेशन सेंटर बनाया जाएगा। इसके जरिए एंटरप्रन्योरशिप को बढ़ावा दिया जाएगा। नए स्टार्टअप और नए आइडिया को कारोबार में बदलने के लिए आईआईएम के शिक्षक मदद करेंगे। एमओयू पर आईआईएम के प्रतिनिधि नवीन राय तथा कुलपित प्रो. आलोक राय ने साइन किए।

 

 

#IIM

Source : Agency

पाठको की राय