Tuesday, October 20th, 2026

शासकीय महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ के छात्र-छात्राओं ने किया औद्योगिक भ्रमण

अनूपपुर
शासन के मंशा के अनुरूप आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में स्थापित शासकीय स्नातक महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ में संचालित स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत औद्योगिक भ्रमण का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.पी. शार्मे के मार्गदर्शन व निर्देशन में तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के सलाह से किया गया। महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. रामसजीवन धुर्वे द्वारा हरी झंडी दिखाकर औद्योगिक भ्रमण दल बस को रवाना किया गया। भ्रमण दल मोजरबियर पावरप्लांट जैतहरी औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचा। पावरप्लांट जैतहरी में एच.आर. श्री गौरव पाठक द्वारा छात्र-छात्राओं को पावर प्लांट में अग्निफायर की समस्या एवं समाधान तथा प्लांट में विद्युत जनरेट कैसे होती है, के बारे में बताया गया।

साथ ही प्लांट में रोजगार के अवसर एवं योग्यताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और पावर प्लांट का अवलोकन कराया गया। इस दौरान एच.आर. एडमिन प्रभारी आर.के. खटाना ने छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए विभिन्न शंकाओं का समाधान किया। औद्योगिक भ्रमण में सेडमैप शहडोल/अनूपपुर के प्रभारी रवि वर्मा, महाविद्यालय स्टॉफ डॉ. आशीष पटेल, डॉ. एस.सी. अवस्थी, सम्राट सिंह, संदीप कुमार सुमन, अखिलेश कुमार चन्द्रवंशी का मार्गदर्शन एवं सहयोग सराहनीय रहा।

 

#Students

Source : Agency

पाठको की राय