हिंदी दिवस पर हुआ विद्यार्थियों का सम्मान
(अमिताभ पाण्डेय)
मेघनगर
राष्ट्र भाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार में विगत चौदह साल से क्षेत्र में सक्रिय और राष्ट्रीय स्तर हिन्दी गतिविधियां को प्रोत्साहित करने वाली अभिव्यक्ति साहित्य संस्था ने प्राचार्य सुजान सिंह हरवाल के संरक्षण मार्गदर्शन में हिन्दी दिवस मनाया।
संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी , कवि , साहित्यकार जनजातीय क्षेत में शिक्षा के प्रयास में सक्रिय एम एल फूलपगारे के मार्गदर्शन हिन्दी दिवस से क्षेत्र व प्रदेश देश में अभिव्यक्ति संस्था ने हिन्दी पखवाड़ा की शुरुआत की गयी।इसी कड़ी में शाउमावि विद्यालय में विद्यार्थियों की तेमासिक परीक्षा चल चल रही थी अतः परीक्षा संपन्न होते सुबह की पाली के हाईस्कूल के विद्यार्थियों को चाकलेट व टापर विद्यार्थियों को क़लम भेट कर अभिव्यक्ति साहित्य संस्था के संस्थापक कवि व शिक्षक निसार पठान रमभापुरी ने हिन्दी में अधिकाधिक कार्य , लेखन , हरतआक्षर करने की अपील करते की।
उन्होंने हिंदी भाषा का महत्व बतायाशक़लम भेट की गयी। कर्मचारी सागर नायक नरेन्द्र नायक विक्की परमार प्रवीण ढाकिया चेतना नायक आदि का सम्मान किया। राकेश झणिया व हिन्दी शिक्षक जितेन्द्र द्विवेदी ने उक्त आयोजन की सराहना करते हुए वर्तमान समय में हिन्दी के महत्व को इंगित किया। आभार गवरा कटारा ने माना।

पाठको की राय