छात्र ने खोली शराब की अवैध फैक्ट्री: फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में बनाया अड्डा, यूट्यूब से सीखकर शुरू किया काम
अंबिकापुर.
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक इंजीनियरिंग छात्र के द्वारा अवैध शराब फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। छात्र ने यूट्यूब से शराब बनाना सीख बाकायदा शराब की फैक्ट्री खोली थी। वहीं, उसने अपने गांव के कुछ युवकों को बुलाकर काम पर रखकर उनसे कार्य कर रहा था। पुलिस ने आरोपी समेत छह लोगों को हिरासत में लेकर जेल दाखिल कर दिया है।
वहीं, पकड़ा गया छात्र सकालो फॉरेस्ट गेस्ट हाउस का गार्ड बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह ग्रामीण एक चोर का पीछा करते हुए गेस्ट हाउस के पीछे पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि झोपड़ी के अंदर भट्टी तैयार कर बहुतया मात्रा में शराब बनाने का कार्य जोरों से किया जा रहा है। इस पर ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी गांधीनगर पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी छात्र ने पुलिस को बताया कि वह वन विभाग में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। उसने हाल ही में यूट्यूब के जरिए महुआ, गुड़ और सौंफ का उपयोग कर गंधहीन शराब बनाने का तरीका सीखा था। इसके बाद उसने खुद के इस्तेमाल कर सफल होने पर फैक्ट्री खोलकर अपने गांव से युवकों को बुलाकर कार्य शुरू कर दिया।
#Student illegal liquor factory#learning#YouTube#Forest Guest House

पाठको की राय