Sunday, October 25th, 2026

शाला परिसर में छात्र की दिनदहाड़े हत्या

रायगढ़। शासकीय स्कूल में घूसकर एक छात्र की निर्मम हत्या कर हमलावर फरार हो गया है। जिनमें से एक को पकड़ लिया गया है तथा दूसरे की पहचान कर ली गई है। घटना मंगलवार की सुबह की बताई जा रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के रामभाठा स्थित कैलाशनाथ काटजू शासकीय स्कूल में मंगलवार को कक्षा 9वीं में अध्ययनरत 13 वर्ष छात्र की अज्ञात हमलावरों ने स्कूल परिसर में घूसकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और उनमें से एक आरोपी को तलाशी के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है। इस पूरे घटनाक्रम की मॉनिटरिंग स्वयं पुलिस कप्तान अभिषेक मीणा कर रहे है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्र की हत्या किस वजह से की गई है। पुलिस का कहना है कि फरार मुख्य आरोपी के तलाश के लिए शहर के चारों ओर नाकेबंदी गई है और उसके संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय