Thursday, October 22nd, 2026

छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म: जांच के लिए पीसीसी ने गठित की आठ सदस्ययी कमेटी, टीम दीपक बैज को सौंपेगी रिपोर्ट

नारायणपुर/बीजापुर.

बीजापुर में बुधवार को गंगालूर आवासीय हॉस्टल (पोटाकेबिन) की 12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रा के गर्भवती होने और बच्चे को जन्म देने के मामले को पीसीसी चीफ दीपक बैज ने गंभीरता से लेते हुए बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने नेतृत्व में आठ सदस्यायी जांच समिति का गठन किया है। वस्तुस्थिति से अवगत होकर समिति अपना जांच प्रतिवेदन पीसीसी को सौंपेगी।

वहीं सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम, भानुप्रतापुर विधायक सावित्री मंडावी, जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर की अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, नारायणपुर जिला पंचायत अध्यक्ष  श्यामबती नेताम, दंतेवाड़ा जिला पंचायत तुलिका कर्मा, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे व जनपद पंचायत अध्यक्ष बोधी ताती को समिति का सदस्य बनाया गया हैं। जांच समिति प्रभावित ग्राम गंगालूर जाकर पोटाकेबिन स्टॉप, परिजनों व ग्रामीणों से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत होकर अपना जांच प्रतिवेदन पीसीसी को सौंपेगी।

 

 

#student birth child

Source : Agency

पाठको की राय