Thursday, October 22nd, 2026

डिप्रेशन में छात्रा ने की खुदकुशी, कमरे में लटकी मिली लाश, नीट में असफल होने से थी परेशान

नालंदा.

बिहार के नालंदा में एक छात्रा ने फांसी लगाकर बुधवार को खुदकुशी कर ली। मामला बिन्द थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव का है। मृतका की पहचान इब्राहिमपुर गांव निवासी मुरारी प्रसाद की बेटी गुड्डी कुमारी (20) के रूप में की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मृतका के परिजन ने बताया कि बीती रात खाना खाने के बाद गुड्डी अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो घर के लोगों को संदेह हुआ।

इसके बाद कमरे को खुलवाने का प्रयास किया गया। लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद पिछले दरवाजे से जब झांक कर देखा गया तो गुड्डी फंदे से लटकी हुई थी। इसके बाद दरवाजा तोड़ कर फंदे से गुड्डी को नीचे उतारा गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। परिजन ने बताया कि गुड्डी मेडिकल की तैयारी कर रही थी। दो बार उसने नीट की परीक्षा दी थी, जिसमें वह असफल रही थी। इसी डिप्रेशन में आकर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पास से एक लेटर भी बरामद हुआ था, जिसमें उसने अपनी मर्जी से खुदकुशी की बात लिख रखी है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद बिन्द थानाध्यक्ष नागेंद्र चौधरी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें सुसाइड नोट नहीं मिला है। मेडिकल की परीक्षा में असफल होने के बाद सुसाइड करने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

 

#Troubled by failure in NEET#student committed suicide due to depression#dead body found#hanging in room

Source : Agency

पाठको की राय