Wednesday, October 21st, 2026

फांसी लगाकर छात्रा ने की खुदकुशी


भोपाल
तलैया इलाके में एक छात्रा ने कल देर रात अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार खटीकपुरा निवासी मानसी साहू पुत्री कैलाश साहू (19) गीतांजली कॉलेज से बी.कॉम सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता घर के नीचे ही किराना दुकान का संचालन करती हैं। बीती रात मानसी ने परिजनों के साथ में खाना खाया और अपने कमरे में चली गई। रात में परिजनों ने देखा कि वह फंदे पर झूल रही है। हालांकि परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की तलाशी में उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच में सामने आया कि आत्महत्या के पूर्व लड़की को परिजनों ने किसी बात को लेकर हल्की फटकार लगाई थी। हालांकि फटकार किस बात को लेकर लगाई गई, इस बात का भी खुलासा नहीं हो सका है।

 

Source : Agency

पाठको की राय