संघर्षशील माताओं व इंदिरा देवी जैन स्मृति सम्मान से सम्मानित हुई महिलाएं
रायपुर
चंपा देवी इंदिरा देवी जैन चेरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से लायंस क्लब, जलविहार कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में संघर्षशील माताओं व स्व इंदिरा देवी जैन स्मृति से महिलाओं का सम्मान किया गया।
संघर्षशील माताओं में श्रीमती भूमिका तिवारी टीचर पुलिस पब्लिक स्कूल रायपुर, श्रीमती सोरेन चन्द्रसेन जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद, श्रीमती सरिता दुबे सेवा निवृत्त राज्य ग्रंथपाल, श्रीमती सरोज चंद्राकर लेक्चरर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मठपुरैना रायपुर, डा प्राची खरे लेक्चरर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला उपरवारा अभनपुर, श्रीमती रुचि जैन लैब असिस्टेंट कृष्णा पब्लिक स्कूल डुंडा, श्रीमती मधुदानी बीएड कालेज रायपुर को सम्मानित किया गया।
स्व.इंदिरा देवी जैन स्मृति सम्मान श्रीमती आभा बघेल समाज सेविका व शिक्षिका राजकुमार कालेज को महिला जागरूकता व ममहिला उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। मोनिका जैन लोक संस्कृति एवं कला, तारा साहू लोकगायिका लोककलाकार छतीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री, डोमेस्वरी साहू खेल, खुशबू साहू खेल, प्रतिमा कुमार खेल, दिय्या शर्मा सब इंस्पेक्टर तेलीबांधा महिला को महिलाओं के अधिकार एवं महिला उत्थान के क्षेत्र में उलेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

पाठको की राय