Wednesday, October 21st, 2026

बाजार की मजबूत शुरुआत: सेंसेक्स पहली बार 66900 के पार खुला, निफ्टी भी नए रिकॉर्ड हाई पर

नई दिल्ली
शेयर बाजार में बुधवार (19 जुलाई) को नया रिकॉर्ड बना। बीएसई सेंसेक्स पहली बार 66,905 पर खुला। इंडेक्स इंट्राडे में 67,083 का स्तर छुआ, जोकि लाइफ हाई है। इसी तरह निफ्टी भी पहली बार 19,802 पर खुला। बाजार की चौतरफा खरीदारी में बैंकिंग खासकर प्राइवेट सेक्टर के बैंकिंग स्टॉक्स सबसे आगे हैं। हालांकि, ऑटो सेक्टर पर दबाव देखने को मिल रहा है।
 

शेयर बाजार में तेजी के ट्रिगर्स

बीएसई सेंसेक्स में शामिल शेयरों में जोरदार खरीदारी है। इंडसइंड बैंक का शेयर 2.7% की मजबूती के साथ टॉप गेनर है। वहीं मारुति का शेयर टॉप लूजर है।

 

#बाजार की मजबूत शुरुआत

Source : Agency

पाठको की राय