Saturday, October 24th, 2026

हड़ताल: जूडा ने सूटकेस रखकर किया प्रदर्शन आंदोलन की चेतावनी

भोपाल
जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल का मामला गरमाता जा रहा है जूनियर डॉक्टर्स ने आज हमीदिया अस्पताल में हॉस्टल खाली करने के खिलाफ सूटकेस लेकर प्रर्दशन किया। इनका कहना है कि सूटकेस लेकर हम हॉस्टल खाली करने के नोटिस का विरोध कर रहे हैं। गौरतलब है कि गांधी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने 22 जूनियर डॉक्टरों को छात्रावास खाली करने का नोटिस गुरुवार को दिया था। सभी को तत्काल प्रभाव से छात्रावास खाली करना था, लेकिन अभी तक जूनियर डॉक्टरों ने छात्रावास खाली नहीं किए हैं।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद मीणा ने चेतावनी जारी की है कि अगर एसोसिएशन की मांगे नहीं मानी गई तो प्रदेशभर में हड़ताल की जाएगी। मालूम हो कि गांधी मेडिकल कॉलेज के तीन सौ से अधिक जूनियर डॉक्टर्स अपनी एक सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले दो दिन से हड़ताल पर हैं। उनकी मांग है कि पीजी के पंजीयन रोक हटाई जाए। इसके खिलाफ जीएमसी ने हॉस्टल खाली करने का नोटिस जारी थमाते हुए एस्मा के विरूद्ध कारवाई की चेतावनी जारी की है।

 उधर गांधी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों के बार-बार आह्वान के बाद भी प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर इनके समर्थन में हड़ताल में शामिल नहीं हो रहे हैं।

 

#Strike

Source : Agency

पाठको की राय