Thursday, October 22nd, 2026

आचार संहिता के तहत सख्ती कुरुक्षेत्र में नाकाबंदी में गाड़ी से जब्त हुए 85 हजार रुपये

 कुरुक्षेत्र

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता के तहत प्रशासन की सख्ती बढ़ती जा रही है। इसी क्रम कुरुक्षेत्र में गुरुवार को नाका बंदी के दौरान एक गाड़ी से 85 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई, जिसे जांच टीम ने जब्त कर लिया। इस मामले में कार चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए नकदी को इनकम टैक्स विभाग को सौंप दिया गया।

यह घटना कुरुक्षेत्र के नए बस अड्डे के पास की है, जहां ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजीव, एएसआई दीपक कुमार, और होमगार्ड सतीश कुमार की टीम ने वाहनों की जांच के दौरान इस नकदी को बरामद किया। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में अवैध नकदी, नशा और शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त नाकेबंदी की जा रही है।

इससे पहले भी जिले में तीन अलग-अलग जगहों पर वाहनों से नकदी बरामद की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि यह जांच चुनाव तक जारी रहेगी, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी हो सके।

 

#police

Source : Agency

पाठको की राय