Sunday, October 25th, 2026

एयरपोर्ट पर सख्ती, निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही हवाई यात्रा 

गया 
कोरोना वायरस की खतरनाक रफ्तार से घबराई बिहार सरकार ने एहतियातन सख्ती करते हुए एयरपोर्ट के लिए एडवाइजरी जारी कर दिया है। महाराष्ट्र, पंजाब और केरला में तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण डराने वाली है। दिल्ली में भी कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या लगातार बढ़ती रही है। इस बीच इन राज्यों से हवाई यात्रा करके गया एयरपोर्ट आने वाले सभी यात्रियों के लिए निगटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। यह रिपोर्ट 72 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। नेगटिव रिपोर्ट के बाद ही हवाई यात्रा की अनुमति दी जाएगी। हवाई यात्रा करने के बाद 10 दिनों तक होम क्वारंटाइन करना होगा।

जिला प्रशासन ने गया एयरपोर्ट ऑथिरिटी को पत्र भेजकर इसके प्रति संवेदनशील रहने का निर्देश दिया है। इन प्रदेशों से आने वाले यात्रियों को गया एयरपोर्ट पर कोरोना के रैंडम जांच भी सख्ती करने को कहा है। जांच रिपोर्ट के अनुसार एयरपोर्ट से यात्रियों को  बाहर जाने की अनुमति देने को कहा है। 

एयरपोर्ट निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि गया हवाई अड्डा पर इन तीनों राज्यों से आने वाले यात्रियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही ही। बिहार आने वाले उन यात्रियों का जांच एयरपोर्ट पर की जा रही है। जिन यात्रियों के पास कोरोना निगेटिव रिपोर्ट होगी उनका एयरपोर्ट पर टेस्ट नहीं होगा, लेकिन जिनके पास कोरोना सर्टिफिकेट नहीं होगा। उल्लेखनीय हो कि गया एयरपोर्ट से एयर इंडिया की गया- दिल्ली तथा इंडिगो की गया- दिल्ली, गया मुंबई विमान सेवा शुरू है। दो दिन पूर्व गया एयरपोर्ट पर 6 पॉजिटिव मामले आए हैं। 

 

#हवाई यात्रा 

Source : Agency

पाठको की राय