Friday, October 23rd, 2026

निर्माण कार्यों पर देरी होने पर पीडब्ल्यूडी को कड़े निर्देश, कार्य में देरी होने पर नाराज हुए कलेक्टर

कोरिया
कलेक्टर  श्याम धावड़े एवं सीईओ जिला पंचायतकुणाल दुदावत ने बुधवार को तहसील केल्हारी के अंतर्गत नवनिर्माणधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने यहां सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल बनाने एवं भविष्य में स्वास्थ्य केंद्र आने वाले मरीजों की सुविधा हेतु स्वास्थ केंद्र के सामने मुख्य सड़क से स्वास्थ्य केंद्र तक अप्रोच रोड के लिए भी निर्देशित किया। निर्माण कार्य मे संतोष जनक गुणवत्ता ना देखते हुए कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की और गुणवत्ता का ध्यान देने के निर्देश दिए।

इसके बाद कलेक्टर ने तहसील कार्यालय केल्हारी का निरीक्षण किया। तहसील कार्यालय के निर्माण में देरी होते देख उन्होंने यहां लोक निर्माण विभाग के कायार्पालन अभियंता को नवीन तहसील कार्यालय निर्माण का काम अविलम्ब शुरू करने के कड़े निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनसुविधा के कार्यों में देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यहां आम जन की बात कर उनकी समस्याएं जानी और तहसीलदार एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

 

#Strict

Source : Agency

पाठको की राय