Wednesday, October 21st, 2026

धर्म परिवर्तन कराने वालों पर सख्त कार्रवाई करेंगे : मंत्री सुरेश खन्ना

लखनऊ
 यूपी की योगी सरकार धर्म परिवर्तन के खिलाफ सख्त हो गई है। योगी सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने उन लोगों को चेतावनी दी है जो लोगों को डरा कर धर्म परिवर्तन कराते हैं। वित्त मंत्री ने लखनऊ में मीडिया से कहा कि जो लोग जबरन लोगों का धर्म परिवर्तन करवाते हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, उत्तर प्रदेश की विधानसभा में बीते दिन योगी सरकार ने लव जिहाद रोकथाम बिल पास कर दिया। इस बिल के पास होने से लव जिहाद में दोषी पाए गए आरोपियों को कठोर सजा दी जाएगी। इस बिल के पास होने से उन महिलाओं को इंसाफ मिल सकेगा, जिन्हें डरा-धमकाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया गया है।

इस बिल के पास होने से आरोपी को कम से कम 20 साल की जेल के साथ उम्रकैद की सजा तक होगी। साथ ही इस बिल के पास होने से पीड़ित किसी भी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवा सकता है, लव जिहाद के मामलों की सुनवाई सत्र न्यायालय के द्वारा की जाएगी। योगी सरकार के इस फैसले से महिलाओं के के खिलाफ बढ़ रहे अपराध पर कमी आने की संभावना है। यहां बताते चलें कि साल 2017 से ही योगी सरकार लव जिहाद को लेकर आक्रामक रही है।

इसी कड़ी में साल 2020 में लव जिहाद के संबंध में पहली बार कानून बनाया गया था। हालांकि, साल 2021 में धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2021 विधानसभा में पेश किया था। गौर करने वाली बात यह है कि लव जिहाद को लेकर लाए गए कानून को लेकर जहां संत समाज में खुशी है, वहीं एक वर्ग इसका विरोध कर रहा है।

 

 

#Minister Suresh Khanna

Source : Agency

पाठको की राय