Sunday, October 25th, 2026

178 करोड़ की लागत से होगा दतिया में विद्युत अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण

भोपाल

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि दतिया जिले की विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने के लिए 178 करोड़ रुपए स्वीकृत किये गये हैं। इसमें से भारत सरकार द्वारा रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के प्रथम चरण के तहत 164 करोड़ रुपए और राज्य सरकार द्वारा 14 करोड़ रुपए स्वीकृत किये गए हैं।

स्वीकृत किए गए कार्यों में 132 केव्ही उपकेंद्र में अतिरिक्त अति उच्च दाब पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापना, 6 नवीन 33/केव्ही उपकेंद्र निर्माण, वोल्टेज व्यवस्था के सुधार के लिए 32 स्थानों पर कैपेसिटर बैंक स्थापना, पंद्रह 33/11 केव्ही उपकेंद्रों में क्षमता वृद्धि और अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफॉर्मर स्थापना, 827 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना, 474 किलोमीटर निम्न दाब लाइनों का केबलिंग कार्य एवं 1209 किलोमीटर 33 तथा 11 केव्ही उच्च दाब फीडरों के निर्माण कार्य सम्मिलित हैं। इससे दतिया जिले की लगभग 8 लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी। साथ ही आगामी 10 वर्षों की विद्युत मांग की सफलतापूर्वक पूर्ति हो सकेगी।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय