ट्रेलर की ठोकर से स्टापर क्षतिग्रस्त
रायपुर
तेज रफ्तार ट्रेलर की ठोकर से ओवहरब्रिज के नीचे लगा स्टापर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ड्यूटी पर तैनात यातायात कर्मचारी बाल-बाल बच गया।
आमासिवनी ओवहरब्रिज के नीचे कोविड-19 लॉकडाउन ड्यूटी पर गैसराम कोसरिया, यातायात आरक्षक श्रीकांत मिश्रा और नरेन्द्र देवागंन खड़े थे। इस दौरान ट्रेलर क्रमांक एमएच 12 एलटी 5229 का चालक जिसे आमासिवनी ओवहरब्रिज के नीचे से भनपुरी मार्ग की तरफ जाना था ने तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्टापर के उपर वाहन चढ़ा दिया। इससे स्टापर क्षतिग्रस्त हुआ ही साथ ही तीनों यातायात कर्मचारी इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। यातायात कर्मचारियों की शिकायत पर विधानसभा पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279 के तहत मामला दर्ज किया है।

पाठको की राय