Tuesday, October 20th, 2026

बागबाहरा व बोब्बिलि स्टेशन मे एक्सप्रेस ट्रेनो का स्टापेज

रायपुर
रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली 20861/20862 पुरी-अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन एवं 18518/18517 विशाखापटनम-कोरबा-विशाखापटनम एक्सप्रेस का ठहराव की सुविधा ईस्ट कोस्ट रेलवे संबलपुर रेल मण्डल के बागबाहरा रेलवे स्टेशन में ठहराव सुविधा एवं 22973 / 22974 गाधीधाम-पुरी-गाधीधाम ट्रेन का पूर्वी तट, वाल्टेयर रेल मण्डल के बोब्बिलि स्टेशन मे ठहराव दिया जा रहा है।

8 दिसम्बर, को पूरी से चलने वाली 20861 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन बागबाहरा स्टेशन मे 06.58 बजे पहुचकर 07.00 बजे रवाना होगी इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 10 दिसम्बर को अहमदाबाद से चलने वाली 20862 अहमदाबाद-पुरी स्पेशल ट्रेन का बागबाहरा स्टेशन मे 17.36 बजे पहुचकर 17.38 बजे रवाना होगी। 8 दिसम्बर को विशाखापटनम से चलने वाली 18518 विशाखापटनम-कोरबा एक्सप्रेस का बागबाहरा स्टेशन मे 04.45 बजे पहुचकर 04.47 बजे रवाना होगी इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 8 दिसम्बर को कोरबा से चलने वाली 18517 कोरबा-विशाखापटनम एक्सप्रेस ट्रेन बागबाहरा स्टेशन मे 21.35 बजे पहुचकर 21.37 बजे रवाना होगी।

8 दिसम्बर को गाधीधाम से चलने वाली 22973 गाधीधाम-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन बोब्बिलि स्टेशन मे 23.57 बजे पहुचकर 23.59 बजे रवाना होगी इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी  11 दिसम्बर को पुरी से चलने वाली 22974 पुरी-गाधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन बोब्बिलि स्टेशन मे 18.48 बजे पहुचकर 18.50 बजे रवाना होगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय