Friday, October 23rd, 2026

वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, तीन महीने में तीसरी बार ऐसी घटना

नई दिल्ली
 देश की सबसे प्रीमियम व सबसे तेज ट्रेनों में से एक वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से सामने आई है जहां पिछले तीन महीने में तीसरी बार इस ट्रेन पर पथराव की घटना हुई है।

एक अधिकारी ने बताया कि कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा किए गए पथराव में ट्रेन के एक कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। रेलवे के अनुसार सिकंदराबाद से विशाखापट्टनम आ रही वंदे भारत ट्रेन पर खम्मम और विजयवाड़ा के बीच पथराव किया गया।

 

#वंदे भारत एक्सप्रेस

Source : Agency

पाठको की राय