Wednesday, October 21st, 2026

बेमेतरा में नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रुद्र कुमार के काफिले पर पथराव, केस दर्ज

बेमेतरा/रायपुर.

जिले के विधानसभा क्षेत्र नवागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रूद्र कुमार के काफिले पर पथराव हुआ है। वे अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार करने ग्राम झाल गए थे। इसी दौरान वापसी में गांव के बाहर रात करीब 10 बजे  कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया। इससे गुरु रुद्रकुमार की गाड़ी का शीशा टूट गया। उनके काफिले में तीन गाड़ियां चल रही थीं।

बेमेतरा की एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि नवागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रुद्र कुमार के काफिले पर कुछ लोगों ने उस समय हमला किया जब वह एक कार्यक्रम में थे। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। अचानक अंधेरे  में हुए पथराव से गाड़ियों के शीशे टूट गए। इस हमले के बाद उनके समर्थक नवागढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। फिलहाल गुरु रुद्रकुमार पूर्णतः स्वस्थ्य हैं। वहीं उनका आज गुरुवार का प्रचार प्रसार का शेड्यूल भी देर रात 12 बजे जारी किया गया है। आज वे नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 13 गांवों में जनसंपर्क करेंगे। गुरु रुद्र कुमार वर्तमान में अहिवारा से कांग्रेस के विधायक व पीएचई मंत्री भी हैं। इस बार वे बेमेतरा जिले के नवागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। अब तक चुनाव में उनकी दो बार विधानसभा सीट बदल चुकी है।

 

#Suddenly stones were pelted

Source : Agency

पाठको की राय