Tuesday, October 20th, 2026

लोकसभा चुनाव के चलते शेयर बाजार में कारोबार बंद रहा

मुंबई
 मुंबई में 20 मई को मतदान के चलते सार्वजनिक अवकाश होने की वजह से सोमवार को शेयर बाजार बंद रहे।

बीएसई के मार्किट हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 20 मई को मुंबई में लोकसभा चुनाव के चलते शेयर बाजार में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। इक्विटी के अलावा एसएलबी और डेरिवेटिव सेगमेंट में भी कारोबार बंद रहेगा।

मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) शाम के सत्र में (शाम पांच बजे से रात 11.30 बजे) खुलेगा। सुबह के सत्र में ट्रेडिंग पूरी तरह से बंद है।

शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार सामान्य समय के मुताबिक होगा।

शेयर बाजार में अगला ट्रेडिंग हॉलिडे 17 जून बकरीद के दिन है।

शनिवार को स्पेशल ट्रेडिंग सेशन के कारण शेयर बाजार खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 88 अंक या 0.12 प्रतिशत बढ़कर 74,005 अंक पर और निफ्टी 35 अंक या 0.16 प्रतिशत बढ़कर 22,502 अंक पर बंद हुआ था।

 

#bse

Source : Agency

पाठको की राय