Friday, October 23rd, 2026

वामनराव लाखे की प्रतिमा का आज अनावरण

रायपुर
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,सहकारिता के जनक,विधिवेत्ता,उन्नत कृषक,पत्रकार वामनराव जी लाखे की 149 वीं जयंती समारोह के अवसर पर कल 17 सितंबर को लाखे जी की प्रतिमा का अनावरण वामनराव लाखे उच्चतर माध्यमिक शाला हीरापुर में किया जायेगा।

प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया कि प्रतिमा अनावरण समारोह शुक्रवार 17 सितंबर दोपहर 12 बजे तेंदुआ रोड हीरापुर स्थित वामनराव लाखे उमा शाला में रखा गया है। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा तथा अध्यक्षता संसदीय सचिव विकास उपाध्याय करेंगे। प्रबंध समिति के सचिव अनिल तिवारी व उपाध्यक्ष आर के गुप्ता समेत अन्य सभी पदाधिकारी व सदस्यगण भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे.

 

#Vamanrao Lakhe

Source : Agency

पाठको की राय