वामन राव लाखे की प्रतिमा का हीरापुर स्कूल में अनावरण
रायपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सहकारिता के जनक एवं विधि वेत्ता उन्नत किसान व पत्रकार श्री वामन राव लाखे जी की 149 वी जयंती के अवसर पर श्री वामन राव लाखे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हीरापुर में उनकी प्रतिमा का अनावरण विधायक सत्यनारायण शर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष रुप से संसदीय सचिव विकास उपाध्याय मौजूद रहे।
इस मौके पर विधायक शर्मा ने श्री वामन राव लाखे के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए अविभाजित मध्यप्रदेश के विकास में उनके योगदान को याद किया साथ ही संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री वामन राव लाखे को याद करते हुए उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों पर अपने उद्गार रखे। आपको बता दें की श्री वामन राव लाखे की 149 वी जयंती के अवसर पर वामन राव लाखे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हीरापुर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें अतिथियों के कर कमलों से प्रतिमा का अनावरण सहित अन्य कार्यक्रम हुए। इस मौके पर शाला की प्राचार्य श्रीमती मंजू साहू ने शाला की गतिविधियों के संबंध में उपस्थितजनों को जानकारी दी। प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विशेष रुप से संस्था में प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी ,सचिव अनिल तिवारी ,उपाध्यक्ष आरके गुप्ता ,शिवकुमार अग्रवाल, जगन्नाथ अग्रवाल ,अंजनी कुमार शुक्ला, दिनेश शर्मा, अभिजीत तिवारी,आयुक्त स्काउट गाइड सुरेश शुक्ला, दिलीप सडगी, प्रशांत ठाकर,प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी,श्रीमती आशा बोस ,भारती यादव, राजकुमार शर्मा ,नीना परमार,विष्णु महोबिया एवं देवा सम्मिलित हुए।

पाठको की राय