Thursday, October 22nd, 2026

बिजली उपकरणों से ढक गई है पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा

रायपुर
राजधानी में कालीबाड़ी स्कूल चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा लगी तो है लेकिन अब चौक पर  विद्युत उपकरणों व हाईमास्ट लाइट पोल का प्रतिस्थापन इस प्रकार कर दिया गया है कि प्रतिमा  ढक चुकी है नजदीक से जाने पर ही दिखाई पड़ता है,फ्रंट में जिधर प्रतिमा का सामने हिस्सा है केवल  विद्युत उपकरण  के ढांचे ही दिखते हैं। अभी चौक का जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है बेहतर होता है यदि इन सबको व्यवस्थित कर प्रतिमा को स्पष्ट दिखने लायक व्यवस्था निगम प्रशासन की ओर से बनायी जाती है। कुछ समाजसेवी संगठनों ने इस पर दुख जताया है.श्रीमती गांधी का सम्मान बरकरार रहे इसलिए या तो प्रतिमा को और ऊंचाई में प्रतिस्थापित किया जाये या विद्युत उपकरणों को ही व्यवस्थित की जाये।

 

#equipment

Source : Agency

पाठको की राय