Saturday, October 24th, 2026

प्रदेशव्यापी अभियान: भोपाल में CM ने खुद छिड़की दवा

भोपाल
प्रदेश में आज से डेंगू के खिलाफ अभियान शुरू किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से अभियान की शुरुआत की। उन्होंने राजधानी के नेहरू नगर इलाके में डेंगू और मलेरिया से बचाव को लेकर लोगों को जागरुक किया। इस दौरान खुद भी दवा का छिड़काव किया। उन्होंने कहा कि कूलर और अन्य स्थानों पर जहां पानी का जमाव होता है वहां मछली डालकर या लार्वा मारने की दवा के द्वारा अपना बचाव करना है। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि 17 सितम्बर को वैक्सीन लगवाने में सबका सहयोग चाहिए। वे मुख्यमंत्री के नाते नहीं बल्कि परिवार के सदस्य के तौर पर यह अनुरोध सबसे कर रहे हैं कि घर के हर सदस्य को वैक्सीन जरूर लगवाएं। अगर कोई आने जाने की स्थिति में नहीं है तो उसे घर तक वैक्सीन लगाने वाली टीम भेजकर वैक्सीन लगवाई जाएगी।   

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आज जोबट पहुंचे। यहां उदयगढ़ विकास खंड के रणबयड़ा में उन्होंने आमसभा को संबोधित किया।  सीएम चौहान ने यहां विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के बाद महिला सशक्तिकरण कार्यशाला को संबोधित किया। इसके बाद वे चंद्रशेखर आजाद स्मृति स्थल पहुंचे और यहां पंच सरपंच सम्मेलन को संबोधित किया।  सीएम की इसके बाद जनदर्शन यात्रा शुरू हुई है।

राज्य सरकार ने किशोर कान्याल को नगर निगम ग्वालियर का कमिश्नर बनाया है। वे ग्वालियर जिला पंचायत में ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी थे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है। ग्वालियर के अपर कलेक्टर आशीष तिवारी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी ग्वालियर बनाया गया है।

 

#CM himself

Source : Agency

पाठको की राय