Sunday, October 25th, 2026

प्रदेश का उच्चतम तापमान दो डिग्री की गिरावट

भोपाल
 गर्मी से हैरान-परेशान लोगों के लिए खुश खबरी है। प्रदेश में गर्मी का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है।रविवार को दो जिलों में तीव्र लू और पांच जिलों में लू चली थी। वहीं सोमवार को केवल दो जिलों में लू चली।रविवार को जहां प्रदेश का सबसे अधिक तापमान नौगांव व खजुराहो का 47.4 डिग्रीसे. था।वहीं सोमवार को प्रदेश का सबसे अधिक तापमान नौगांव व सीधी का 45 डिग्रीसे. रहा।

इसके साथ ही खरगोन, राजगढ़, ग्वालियर, खंडवा, जबलपुर, खजुराहो, नौगांव, सीधी आदि स्थानों में तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। इन बदलावों ने लोगों की उम्मीद बढ़ा दी है कि जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ममता यादव बताती हैं कि दक्षिण पश्चिम मानसून सोमवार को दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, अंडमान निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश भागों और अंडमान सागर की ओर आगे बढ़ गया। यही वजह है कि सोमवार से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में लू की स्थिति में काफी कमी आ गई है। संभावना है कि मंगलवार को तापमान और गिरेगा और लोग राहत की सांस लेंगे।

 

#उच्चतम तापमान

Source : Agency

पाठको की राय