Thursday, October 22nd, 2026

प्रदेश की आर्थिक उन्नति का बजट - लोकनिर्माण राज्य मंत्री धाकड़

भोपाल 

लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार का वर्ष 2022-23 बजट  प्रदेश की अधो-संरचना को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। यह बजट सभी वर्गों के लिये कल्याणकारी सिद्ध होगा। 

वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट प्रस्ताव में लगभग 3 हजार किलो मीटर के नवीन सड़क कार्य, लगभग 1 हजार 250 किलोमीटर का सड़क नवीनीकरण कार्य तथा 88  नवीन पुल निर्माण सम्मिलित हैं। प्रस्तुत बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास का बजट है। मध्यप्रदेश में बिछाई जा रही सड़कों के जाल से आर्थिक तरक्की और उन्नति को गति मिलेगी।


 

 

#बजट

Source : Agency

पाठको की राय