Monday, October 19th, 2026

प्रदेश की भाजपा सरकार आम आदमी के लिए वरदान साबित हुई महापौर मालती राय

कुरवाई
प्रदेश की भाजपा सरकार आम आदमी के लिए वरदान साबित हो रही है, गरीब मजदूरों के लिए भाजपा सरकार ने अनेक जन हितेषी योजनाएं लागू की है । यह विचार यहां पहुंची भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय ने विधायक हरि सिंह सप्रे की मौजूदगी में प्रथम नगर आगमन पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर भाजपा पार्षदों, राय कलहार समाज के पदाधिकारियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने महापौर श्रीमती मालती राय उनके पति वरिष्ठ भाजपा नेता एम एल राय भोपाल का  पुष्पहारों से स्वागत किया।

विधायक हरि सिंह सप्रे में उनका साल श्रीफल से सम्मान किया,  इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन सिंह राय, पार्षद एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सीताराम सैनी , पार्षद श्रीमती अंगूरी राय,  राकेश राय, पूर्व पार्षद श्रीमती सविता नीलेश राय, जनपद सदस्य प्रतिनिधि दीपचंद सप्रे, पूर्व पार्षद इदरीश खान, पूर्व पार्षद मुन्ने खा हुसैनी,  मेहराजुद्दीन खान, डॉ शेर सिंह राय, ओम प्रकाश राय, बुधाराम विश्वकर्मा, महेश राय,  डालचंद राय भोरासा,चंद्रभान सिंह दांगी, परमानंद राय,  सरपंच संजय राठौर, ओंकार सिंह मणि जागीर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती राम कुमारी चौबे, मृदुल राय, रश्मि राय कविता राय सहित महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत किया

 

#Mayor Malti Rai

Source : Agency

पाठको की राय