Saturday, October 24th, 2026

पहलवान यौन शोषण मामले में जांच कमेटी के सदस्य योगेश्वर दत्त का बयान, कहा- पहले ही दर्ज करानी चाहिए थी शिकायत

नई दिल्ली
दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के कई शीर्ष पहलवानों का धरना-प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी है। खिलाड़ी जनवरी के बाद दूसरी बार धरने पर हैं। बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक जैसे ओलंपिक पदक विजेता पहलवान इस प्रदर्शन की अगुआई कर रहे हैं।

पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। उनकी शिकायत पर दिल्ली पुलिस एफआईआर दर्ज किया है। पहलवान बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी पर अड़े हैं।

ओलंपिक पदक विजेता पहलवान और पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करने वाली समिति के सदस्य योगेश्वर दत्त ने इस मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'पुलिस तभी कार्रवाई करेगी जब आप उन्हें इसकी सूचना देंगे। अगर कोई घर पर बैठता है तो वह ऐसा नहीं करेगी। पहलवानों को तीन महीने पहले ऐसा करना चाहिए था। मैंने पहले भी कहा था कि अगर वे कार्रवाई चाहते हैं, तो उन्हें इसकी सूचना पुलिस को देनी चाहिए।'

यह है मामला
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने पर पहलवान 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक समेत कई पहलवान शामिल हैं। पहलवानों का आरोप है कि महिला पहलवानों का यौन शोषण होता है। इसके साथ ही महासंघ के अध्यक्ष पर तानाशाही और मनमानी करने का भी आरोप लगाया गया है।

 

#पहलवान यौन शोषण मामले

Source : Agency

पाठको की राय