Friday, October 23rd, 2026

राज्य तैराकी प्रतियोगिता नवंबर में, कोरोना गाइडलाइन के दायरे में होगी पावर कंपनी की खेल प्रतियोगिता

रायपुर
पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ की वार्षिक आम सभा स्टेशन रोड स्थित एक निजी होटल में रविवार को हुई। बैठक में पदाधिकारियों को वार्षिक खेल कैलेंडर के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर प्रमुख रूप से निर्णय लिया  गया कि राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन नवंबर माह में किया जाएगा। वहीं, एथलेटिक्स प्रतियोगिता व पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता जनवरी माह 2022 में आयोजित की जाएगी।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पहले 21 दिन का कैंप भी लगाया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष पिल्लिवार, सचिव आरसी मिश्रा उपस्थित रहे। इस मौके पर बीके झा खजांची ने विगत वर्ष का आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाडि?ों का सम्मान भी किया गया।

इन खिलाडि?ों का किया गया सम्मान--
छत्तीसगढ़ पैरा तैराकी में पदक विजेता - किस राम पटेल, परमानंद कोसले, जंतराम वनीका, राजेंद्र यादव, रमेश कैवटे।
छत्तीसगढ़ पैरा पावरलिफ्टिंग के पदक विजेता - धर्मवीर सिंग
छत्तीसगढ़ पैरा स्पोर्ट्स एथलेटेक्स में राष्ट्रीय पदक विजेता - राकेश पोटम, संगीता मसीह, देश्वरी निषाद, नील कुमारी, छोटी मेहरा।

कोरोना के नियमों के तहत होगी प्रतियोगिता
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने प्रदेश में विद्युत विकास के साथ ही अपने अधिकारियों-कर्मचारियों की खेल एवं कलागत गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अनेक कारगर कदम उठाए गए हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद की वार्षिक बैठक परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष पावर ट्रांसमिशन कंपनी के एमडी एसडी तेलंग की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर तेलंग का स्वागत कार्यकारिणी के सदस्यों ने किया। बैठक में तेलंग ने पावर कम्पनीज कीखेल स्पधार्ओं के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

#State swimming

Source : Agency

पाठको की राय