Sunday, October 25th, 2026

भारत सरकार द्वारा संचालित स्वदेश दर्शन के प्रोजेक्ट फाइनल करने बनी स्टेट स्टेयरिंग कमेटी

भोपाल
भारत सरकार द्वारा संचालित स्वदेश दर्शन योजना की गाईड लाइन के अनुसार स्वदेश दर्शन योजना अंतर्गत राज्य से केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय को भेजे जाने वाले प्रोजेक्ट का चयन मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैँस की अध्यक्षता वाली स्टेट स्टेयरिंग कमेटी करेगी।

इस राज्य स्तरीय समिति में पर्यटन, नगरीय प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सदस्य होंगे। इसके अलावा केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय के प्रतिनिधि, पर्यटन उद्योग के दो प्रतिनिधि भी सदस्य होंगे।  स्टेट मिशन डायरेक्टर इसके सदस्य सचिव होंगे।

मुख्य सचिव इस समिति में किसी भी अन्य विभाग के प्रतिनिधि को विशेष आमंत्रित के रुप में आवश्यकतानुसार आमंत्रित कर सकेंगे। पर्यटन उद्योग से दो प्रतिनिधियों का नामांकन आदेश से दो वर्ष के लिए किया जाएगा। इसके बाद आवश्यकतानुसार पर्यटन उद्योग के अन्य प्रतिनिधियों का नामांकन भ्ज्ञी किया जा सकेगा। स्टेट स्टेयरिंग समिति केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना की गाईड लाईन्स के अनुसार निर्धारित उत्तरदायित्वों का निर्वहन करेगी। समिति मध्यप्रदेश में स्वदेश दर्शन योजना के तहत रोडमैप बनाकर पर्यटन स्थलों को चिन्हित कर योजना के तहत शामिल किए जाने के लिए केन्द्र सरकार को भेजेगी जिसके आधार पर प्रदेश के पर्यटन स्थल योजना में शामिल हो सकेंगे।

 

#State Steering Committee

Source : Agency

पाठको की राय