Sunday, October 25th, 2026

प्रदेश सतनामी समाज की बैठक गिरौदपुरी धाम में 8 को

रायपुर
प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ सामाजिक संगठन का आमसभा 8 अगस्त 2को गिरौधपुरी धाम में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। संगठन द्वारा प्रदेश में सामाजिक एकीकरण के मुहिम पर प्रारंभ से कार्य किया जा रहा है। बैठक में संगठन की वार्षिक गतिविधियों के साथ समाज में सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों के लिए रणनीति तैयार करना है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत साग ने बताया कि अध्यक्ष के रुप में वर्ष 2019 से संगठन की जिम्मेदारियों को निभा रहा हूं। समाज ने अध्यक्ष के रुप में विगत तीन वर्षों से सहयोग प्रदान करते हुए मुश्किल दौर में भी साथ दिया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सतनामी समाज का पंजीयन तिथि 8 मार्च को संपन्न हुआ। पंजीयन का उद्देश्य वैधानिक कार्यों - सामाजिक बैंक खाता खुलवाना तथा सतनामी समाज के विकास से संबधित शासकिय कार्यों की जांच व नियंत्रण करना है। प्रदेश सतनामी समाज छग के बॉयलॉज के अनुसार अध्यक्ष द्वारा एक आम सभा बैठक प्रथम बार बुलाया जाना है जिसमें प्रदेश स्तरीय , जिला ब्लॉक व ग्राम स्तरीय पदाधिकारियों का निर्वाचन सभी सदस्यों की सहमति से किया जाना है।

 

#State Satnami Samaj

Source : Agency

पाठको की राय