स्वास्थ्य संस्थाओं को नेशनल क्वालिटी एश्योरेन्स मापदण्ड अनुसार विकसित करने पर प्रदेश पुरस्कृत
भोपाल
प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थाओं को नेशनल क्वालिटी एश्योरेन्स मापदण्ड अनुसार विकसित करने पर प्रदेश पुरस्कृत हुआ। देश में प्रदेश को रनर-अप पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दिया। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने 17 सितंबर 2021 को आयोजित वर्चुअल पुरस्कार समारोह में पुरस्कृत किया। प्रदेश की इस उपलब्धि पर मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने समस्त पुरस्कृत स्वास्थ्य संस्थाओं के चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टॉफ को बधाई दी।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा प्रदेश को बडे राज्यों की श्रेणी में प्रदेश को सम्मान मिलना गौरव का विषय है। मुख्य्मंत्री चौहान द्वारा स्वास्थ्य संस्थाओं को सुदृढ़ करने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने से यह उपलब्धि मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ’’विश्व रोगी सुरक्षा सप्ताह’’ में लक्ष्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर मेटरनिटी ओटी के क्वालिटी मानक की पूर्ति के आधार पर पुरस्कार दिए हैं। उन्होंने बताया कि नेशनल क्वालिटी एश्योरेन्स मापदण्ड (N Q A S ) का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थाओं द्वारा दी जा रही चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और मरीजों के संतुष्टि स्तर को बढाना है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा है कि केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य एव परिवार कल्याण विभाग द्वारा लेबर रुम एवं मेटरनिटी ओ.टी. में सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिये लक्ष्य कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रसव कक्ष और प्रसूति आपरेशन थियेटर में प्रसव के दौरान उत्कृष्ट स्तर पर सभी मानकों के अनुसार देखभाल करना है। इससे मातृ और नवजात मृत्यु दर को जीरो करना और मां बच्चे की सम्मानजनक देखभाल सुनिश्चित करना है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ.चौधरी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाऐं क्वालिटी एश्योरेन्स कार्यक्रम में सराहनीय कार्य कर रही हैं। स्वास्थ्य संस्थाओं द्वारा किेये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की विशिष्ट छवि बनी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य संस्थाओं में दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए विभाग प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में क्वालिटी एश्योरेन्स मापदण्ड (N Q A S ) अनुरूप राज्य की अधिक से अधिक संस्थाओं को विकसित किया जायेगा।
संचालक एन एच एम डॉ. पंकज शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश की 16 स्वास्थ्य संस्थाऐं N Q A S मापदण्ड अनुरूप सर्टिफाइड हो गई हैं। वर्चुअल पुरस्कार समारोह स्वास्थ्य संस्थाओं में वर्ष 2018 -19 से वर्ष 2020 -21 की अवधि में हुए प्रयासों के लिए किया गया।

पाठको की राय