Wednesday, October 21st, 2026

14 सितम्बर को बाल कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान

भोपाल
प्रदेश में कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने के लिए बाल कांग्रेस का 14 सितंबर को गठन करने के साथ ही इसके प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान करेगी। प्रदेश टुडे ने 6 जुलाई को इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी कि प्रदेश में बाल कांग्रेस का गठन होने जा रहा है। अब इसके गठन को लेकर कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है। 14 सितम्बर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कमलनाथ इसके प्रदेश अध्यक्ष और दो समन्वयकों को नियुक्ति पत्र भी सौपेंगे।

इसके प्रभारी बाला बच्चन को बनाया गया है। बच्चन ने बताया कि बाल कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष से लेकर मंडलम और सेक्टर तक संगठन बनेगा। जिला और ब्लॉक स्तर पर भी अध्यक्ष बनाएं जाएंगे। दरअसल बाल कांग्रेस बनाने का उद्देश्य है बताया जाता है कि 16 से 20 वर्ष तक की आयु वालों को शामिल कर उन्हें कांग्रेस की नीतियों के साथ ही राष्टÑ निर्माण के लक्ष्य और भारत के निर्माण से जुड़े कांग्रेस के कार्यक्रमों के बारे में बौद्धिक रूप से सुसज्जित करना है।

 

#State President

Source : Agency

पाठको की राय