Friday, October 23rd, 2026

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष ने किया बड़ा ऐलान- बिहार में 16 लोकसभा सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

पटना
एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान (Akhtarul Iman) ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम बिहार में पांच और सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारेगी।

बता दें कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 11 सीटों पर एआईएमआईएम पहले ही चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। अब एआईएमआईएम ने पांच और सीट पर उमीदवार उतारने की बात कही है। प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि हमारी पार्टी ने पहले 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था, लेकिन जनता की आग्रह पर पांच सीटों को और हम लोगों ने बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम ने इंडिया गठबंधन का पार्ट बनना चाहा था, लेकिन बीजेपी का खौफ दिखाकर मायनॉरिटी को नजरअंदाज कर रहे है।

अख्तरुल ईमान ने कहा कि बीजेपी का खौफ दिखाकर मुस्लिमों को दबाया जा रहा है। जातीय जनगणना में भी मुस्लिमों के पिछड़ेपन की बात सामने आई है। जिन-जिन क्षेत्रों में मुस्लिमों की आबादी है वहां पिछड़ापन है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में आजकल नौकरी पैरवी से मिल रही है। बता दें कि काराकाट, गोपालगंज शिवहर, दरभंगा, वाल्मीकि नगर ये नई सीटें है, जहां पर पार्टी चुनाव लड़ेगी।

 

#AIMIM

Source : Agency

पाठको की राय