फिल्म मोर जोड़ीदार -2 देखने पहुंचे राज्य योजना आयोग के सलाहकार गौरव द्विवेदी
रायपुर
छत्तीसगढ़ी फिल्म एन. माही फिल्म प्रोडक्शन निमार्ता मोहित साहू निर्देशक गुलाम हैदर मंसूरी सुपर स्टार दिलेश साहू एंव मुस्कान अभिनीत फिल्म मोर जोड़ीदार -2 जो पिछले 2 सप्ताह से सफलता पूर्वकपूरे प्रदेश में धूम मचा रही है फिल्म की इसी लोकप्रियता के चलते राजधानी के श्याम टाकीज में छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के सलाहकार गौरव द्विवेदी भी फिल्म देखने पहुंचे और फिल्म के हर पहलू की तारीफ करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर यह छत्तीसगढ़ी फिल्मी दर्शकों के लिए मनोरंजक साबित होगा।
इस मौके पर फिल्म के प्रोड्यूसर मोहित साहू ने गौरव द्विवेदी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया. ईरा फिल्म से अमित जैन श्याम सिनेमाघर के प्रोप्राइटर लाभांश तिवारी अभिनेता क्रांति दीक्षित नितिन ग्वाला वितरक माँ फिल्म्स के तरुण सोनी भी उपस्थित थे।

पाठको की राय