Sunday, October 25th, 2026

राज्य ओपन स्कूल हायर सेकण्डरी परीक्षा के परिणाम आज होंगे घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकण्डरी मुख्य/अवसर परीक्षा 2021 का परीक्षा परिणाम कल 31 जुलाई को दोपहर 12 जारी किया जायेगा। परीक्षा परिणाम स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के द्वारा विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आॅनलाईन जारी किया जायेगा। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव प्रोफेसर श्री व्ही के गोयल ने बताया कि परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की वेबसाइट एसओएस डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन और रिजल्ट डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर उपलब्ध किया जाएगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय