Monday, October 26th, 2026

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. पांडेय से प्रदेश के एमएसएमई मंत्री सखलेचा ने दिल्ली में की भेंट

भोपाल

केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय से मध्यप्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने गुरुवार को नई दिल्ली में भेंट की।

केन्द्रीय मंत्री पांडे और सखलेचा के बीच मध्यप्रदेश में औद्योगिक इकाइयों के विस्तारीकरण सहित कई अहम प्रस्तावों पर सार्थक चर्चा हुई। मंत्री सखलेचा ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री डॉ. पांडेय से बीएचईएल एंसिलरी, औद्योगिक क्षेत्र हबीबगंज की 32 एकड़ भूमि को मध्यप्रदेश शासन के एमएसएमई विभाग को हस्तांतरित करने के लिए चर्चा कर पत्र भी प्रेषित किया।

केंद्रीय मंत्री डॉ. पांडेय ने सखलेचा के प्रस्तावों पर सकारात्मकता दिखाते हुए जल्द ही निराकरण आश्वासन दिया।

 

 

#ओमप्रकाश सखलेचा

Source : Agency

पाठको की राय