Monday, October 19th, 2026

प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वाॅलीबाल प्रतियोगिता 16 नवम्बर से

लखनऊ.
पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर वर्ग महिला वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 19 नवम्बर के बीच होगा। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए जिला और मंडल स्तरीय खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया शुरू हो गयी है।

लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय सेठी ने बताया कि लखनऊ के जिला स्तरीय टीम का चयन दो नवम्बर को के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में तीन बजे से होगा। इसके साथ ही मंडल स्तरीय टीम की चयन के लिए तीन नवम्बर को के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में ट्रायल होगा। इसकी तैयारियां पूरी हो गयी हैं। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, उप शिक्षा निदेशक को भी सूचित कर दिया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय