Monday, October 26th, 2026

राज्‍य स्‍तरीय एमसीएमसी की बैठक हुई

भोपाल

राज्‍य निर्वाचन आयोग में राज्‍य स्‍तरीय मीडिया प्रमा‍णीकरण एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) की बैठक हुई। सचिव राज्‍य निर्वाचन आयोग और राज्‍य स्‍तरीय एमसीएमसी के अध्‍यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि पेड न्‍यूज के संबंध में जिला स्‍तरीय एमसीएमसी द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

सिंह ने कहा कि राज्‍य स्‍तरीय एमसीएमसी के संज्ञान में कोई भी प्रकरण आने पर उस पर त्‍वरित कार्यवाही की जायेगी। अवर सचिव प्रदीप शुक्‍ला ने एमसीएमसी के कर्त्‍तव्‍यों के बारे में जानकारी दी। उप सचिव अरूण परमार, एमसीएमसी के सदस्‍य विजयदत्‍त श्रीधर, गिरीश उपाध्‍याय, राजेश जैन और अतुल खरे संयुक्त संचालक जनसंपर्क उपस्थि‍त थे।

 

 

#एमसीएमसी की बैठक हुई

Source : Agency

पाठको की राय