राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 17 से ग्राम अमलेश्वर डीह में
रायपुर
राज्य स्तरीय एक दिवसीय कबड्डी एवं चौसर प्रतियोगिता का आयोजन 17 अक्टूबर से ग्राम अमलेश्वर डीह में आयोजित किया गया है। प्रतियोगिता दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। शिवशक्ति क्रीड़ा मंडल के द्वारा विजेता खिलाडि?ों को पुरस्कृत किया जाएगा।
आयोजन समिति के पन्ना लाल और आशाराम साहू ने बताया कि प्रथम पुरस्कार 15,001 रुपए नगद, चैलेंज शील्ड एवं नौ व्यक्तिगत पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार 10,001 नगद चैलेंज शील्ड एवं नौ व्यक्तिगत पुरस्कार, तृतीय पुरस्कार 7001 रुपये नगद चैलेंज शील्ड और नौ व्यक्तिगत पुरस्कार और चतुर्थ 5,001 नगद चैलेंज शील्ड नौ व्यक्तिगत पुरस्कार विजेताओं को दिए जाएंगे। इसके अलावा बेस्ट रेडर, आॅलराउंडर, बेस्ट ब्लॉकर, बेस्ट कैचर, बेस्ट डमी जैसे कई विशेष पुरस्कार भी रखे गए हैं।
इसी तरह चौसर प्रतियोगिता के लिए भी चार पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार 7,001 रुपये नगद चैलेंज शील्ड व दो व्यक्तिगत पुरस्कार, द्वितीय 5,001 रुपये नगद चैलेंज शील्ड और दो व्यक्तिगत पुरस्कार, तृतीय 4,001 रुपये नगद चैलेंज शील्ड और चतुर्थ 3,001 रुपये नगद चैलेंज शील्ड व दो व्यक्तिगत पुरस्कार शामिल हैं।

पाठको की राय