Friday, October 23rd, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर राज्य स्तरीय आयोजन एक अक्टूबर को

रायपुर
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में एक अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडि?ा, कई जनप्रतिनिधि सहित विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक शामिल होंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करने के साथ ही कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण विकसित करने के लिए प्रतिवर्ष एक अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों सहित राजधानी में हर साल विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

 

#International Day of Older Persons

Source : Agency

पाठको की राय