Wednesday, October 21st, 2026

राज्य स्तरीय उपभोक्ता संतुष्टि कार्यशाला एवं सम्मान समारोह 9 नवंबर को

  • मुख्यमंत्री चौहान उत्कृष्ट बिजली कर्मियों को करेंगे सम्मानित

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  बिजली कंपनियों के ऐसे कार्मिक, जिन्होंने बेहतर उपभोक्ता सेवाओं एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति में उत्कृष्ट कार्य किया है, को   सम्मानित करेंगे। राज्य स्तरीय ऊर्जा-संरक्षण, निर्बाध विद्युत प्रदाय एवं उपभोक्ता संतुष्टि कार्यशाला तथा सम्मान समारोह 9 नवंबर को शाम 6 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (मिन्टो हॉल) में होगा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और  नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा एवं पर्यावरण मंत्री  हरदीप सिंह डंग भी उपस्थित रहेंगे।

 

 

#उपभोक्ता संतुष्टि कार्यशाला

Source : Agency

पाठको की राय