Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष का राज्य स्तरीय सम्मेलन 26 मार्च को समन्वय भवन में

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष का राज्य स्तरीय सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। सम्मेलन अपेक्स बैंक परिसर स्थित समन्सय भवन में भोपाल में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इस मौके पर अपर सचिव सहकारिता एवं प्रशासक अपेक्स बैंक अशोक बर्णवाल, प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी उमाकांत उमराव, प्रमुख सचिव मत्स्य पालन डी.पी. आहूजा उपस्थित रहेंगे।

प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया है कि सम्मेलन में राज्य सहकारी विपणन संघ के प्रबंध संचालक आलोक कुमार सिंह, आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं मनोज पुष्प और नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल की मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती सी. सरस्वती मौजूद रहेंगी।

 

 

#mohan

Source : Agency

पाठको की राय